फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lack of fertilizer in the cooperative society... farmers are wandering

Shahjahanpur News: सहकारी समिति में खाद का अभाव...भटक रहे किसान

Tue, 24 Jun 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Lack of fertilizer in the cooperative society... farmers are wandering
खुटार की चांदपुर सहकारी समिति में पड़ा ताला। संवाद
चांदपुर। गांव की बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति अक्सर बंद रहने से किसान परेशान हैं। उन्हें धान की रोपाई के वक्त डीएपी और एनपीके खाद की जरूरत है, लेकिन समिति के गोदाम में इन दोनों खादों का स्टॉक नहीं है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, खाद लेने के लिए समिति जाने पर वहां अक्सर ताला पड़ा मिलता है। समिति के सचिव मनोज यादव ने बताया कि उनके पास तीन समितियों चांदपुर समेत हरिहरपुर और लालपुर का कार्यभार है। ऋण लेने वाले सदस्य किसानों से बकाया वसूली के लिए भी क्षेत्र में जाना होता है। इस कारण दिन में समिति बंद रहती है।
विज्ञापन

सोमवार को समिति पर खाद लेने पहुंचे नवदिया नवाजपुर निवासी काश्तकार पिंकू वर्मा ने बताया कि वह दो बार खाद लेने समिति कार्यालय गए, लेकिन ताला लटका मिला। किसानों के अनुसार, गन्ना और धान की फसल के लिए डीएपी की जरूरत है, लेकिन वह मिल नहीं रही। समिति के सचिव ने बताया कि चार दिन पहले आई 600 बोरी यूरिया बांटी जा चुकी है। डीएपी व एनपीके अभी आई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी जनपद की किसी भी समिति पर डीएपी नहीं है। स्टॉफ की कमी के कारण चांदपुर समिति सुबह बंद रहती है। गोदाम पर उपलब्ध खाद का वितरण दोपहर बाद कराया जाता है। जल्द ही यूरिया और एनपीके मंगवाकर किसानों में बंटवाने का प्रयास किया जाएगा। - अभय सिंह, एडीओ सहकारिता, ब्लॉक खुटार


कालाबाजारी करने वाले 12 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
शाहजहांपुर। खरीफ फसलों की बोआई और रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। जनपद में फॉस्फेटिक उर्वरकों की निजी एवं सहकारी क्षेत्र में पर्याप्त उपलब्धता कराई जा रही है। सोमवार को कालाबाजारी करने वाले 12 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए।

मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा ने जनपद के समस्त प्रतिनिधि उर्वरक आपूर्तिकर्ता कंपनी एवं समस्त उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की। कृषि अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की टैगिंग एवं ओवररेटिंग की शिकायत आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान उचित दरों पर ही उर्वरक की खरीद करें। इसके साथ ही अपनी जोत के हिसाब से किसान खाद की खरीद करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 8429400522 व 8429400585 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed