फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Laborers electrocuted at SP leader's residence die in Lucknow

Shahjahanpur News: सपा नेता के आवास पर करंट से झुलसे मजदूरों की लखनऊ में मौत

Mon, 18 Dec 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Laborers electrocuted at SP leader's residence die in Lucknow
मृतक गंगाधर का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी गांव में बृहस्पतिवार को मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे मजदूर इसरार (52) और गंगाधर (48) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह अपने मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य करा रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे सरिया ऊपर पहुंचाने के दौरान रौसर गांव निवासी गंगाधर व इसरार को करंट लग गया था। सरिया हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के बाद दोनों मजदूर झुलस गए थे। इसरार का एक पैर करंट लगने के चलते अलग हो गया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज से दोनाें को लखनऊ रेफर किया गया। जहां शनिवार रात करीब डेढ़ बजे इसरार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को पूर्वांह्न 11 बजे गंगाधर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


- करंट से झुलसे दोनों मजदूरों की मौत हो गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
--------
- हम तीन दिन से लखनऊ में साथ में थे। उनका उपचार अपने खर्चे पर निजी अस्पताल में कराया है। पीड़ित परिवार से पूरी हमदर्दी है। उनकी हरसंभव मदद करेंगे।
विजय सिंह, प्रदेश सचिव, सपा

मृतक गंगाधर का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

मृतक गंगाधर का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed