{"_id":"6996139ecafcf6622d0f157b","slug":"laborer-dies-after-falling-into-boiling-water-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165955-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खौलते पानी में गिरने से झुलसे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खौलते पानी में गिरने से झुलसे मजदूर की मौत
विज्ञापन
कांट। शाहजहांपुर-कांट रोड पर एक मिल में काम करने के दौरान गत 14 फरवरी को खौलते हुए पानी में गिरकर गंभीर रूप से झुलसे रामपुर गांव के 40 वर्षीय वीरेंद्र की बुधवार को इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हादसा उस वक्त हुआ, जब वीरेंद्र काम के दौरान बॉयलर से निकलने वाले खौलते पानी के नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए। मिल के कर्मचारियों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
वह अपने पीछे पत्नी माला और तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और तहरीर मिलने पर उस ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी, जो वीरेंद्र से काम ले रहा था। संवाद