फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Labor pains strike during the journey; the sound of a newborn's cry echoes through the bus.

Shahjahanpur News: सफर में उठी प्रसव पीड़ा, बस में गूंजी किलकारी

Sun, 30 Aug 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Labor pains strike during the journey; the sound of a newborn's cry echoes through the bus.
शाहजहांपुर में रोडवेज बस से प्रसूता को उतारते परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर मायके जाने के दौरान रोडवेज बस में सफर कर रहे फर्रुखाबाद जिले के थाना मथेनी चौराहा निवासी अनिल कुमार की पत्नी गौरी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मदनापुर-कटरा मार्ग पर महिला यात्रियों के सहयोग से बस में ही प्रसव कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बस को मदनापुर में रुकवाकर जच्चा-बच्चा को सीएचसी मदनापुर में भर्ती कराया गया। परिजन एक दिन बाद छुट्टी कराकर मां-बच्ची को घर ले गए।
विज्ञापन

अनिल कुमार परिवार के साथ बरेली में रहकर सेना के जवानों के जूते बनाने का काम करते हैं। 27 अगस्त को वह पत्नी गौरी और बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए औरैया डिपो की बस से फर्रुखाबाद जा रहे थे। बस मदनापुर-कटरा मार्ग पर पहुंची तो गौरी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन

बस में मौजूद महिलाओं ने गौरी को संभाला और प्रसव कराया। कुछ ही देर में बस में बेटी की किलकारी गूंज उठी। उसके बाद बस को मदनापुर में रुकवाया गया। वहां से जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया। शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनापुर सीएचसी के प्रभारी डॉ.अश्वनी ने बताया कि बस में महिला का प्रसव कराया गया है। परिजन जच्चा-बच्चा को सीएचसी से ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed