फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Labor organizations took out a rally, demonstrated and demanded their rights

मई दिवस: श्रमिक संगठनों ने रैली निकाली, धरना प्रदर्शन कर मांगे अधिकार

Mon, 02 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Labor organizations took out a rally, demonstrated and demanded their rights
शाहजहांपुर में मजदूर दिवस पर जुलूस निकालते विद्युत संविदा मीटर रीडिंग वर्कर यूनियन के कार्यकर् - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मई दिवस पर रविवार को श्रमिक संगठनों ने रैली निकालकर और धरना-प्रदर्शन करके श्रमिकों को वाजिब अधिकार देने की हुंकार भरी। असंगठित मजदूर यूनियन के नेतृत्व में श्रमिकों और मजदूरों ने गर्रा घाट स्थित गांधी पार्क से लाल झंडे और बैनर लेकर विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर श्रम कानूनों में किया संशोधन वापस लेने सहित तमाम मांगें उठाईं। अन्य श्रमिक संगठनों ने भी धरना-प्रदर्शन और सभाएं कर संस्थानों और कारखानों में काम के घंटे तय करने की मांग की।
विज्ञापन

रैली रवाना होने से पहले गांधी पार्क परिसर में श्रमिकों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभा करके श्रमिक हित के मुद्दों पर विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद खुर्शीद ने कहा कि श्रमिक दिवस की स्थापना पर आज से सौ साल पहले जो मांगें मजदूरों ने अमेरिका के शिकागो में उठाई थीं, वह आज भी प्रासंगिक हैं। जिला प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने पेट्रोलियम उत्पादों और खाद्यान्न पर बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने पर जोर दिया। कहा कि ऐसा करने पर गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। महानगर अध्यक्ष जहीर अली के संचालन में हुई सभा में सतीश कुमार, मतलूब अली, मो. गुलाम शाकिर, शांति स्वरूप, मो. शकील, सईद अहमद, राजेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया धरना
शाहजहांपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर धरना दिया और श्रमिक हितों की रक्षा सहित महंगाई-बेरोजगारी पर नियंत्रण करने की मांग की। भाकपा के जिला सचिव मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में हुई सभा में सह सचिव रामशंकर लाल, पार्टी की राज्य कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार उर्फ नेताजी, कदीर खां आदि ने श्रमिक हित के मुद्दे उठाए। बाद में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें हनुमत धाम की तरह जिले के अन्य धार्मिकस्थलों और प्रतीकों का सौंदर्यीकरण कर जिले को पर्यटन हब बनाने, मैलानी-फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर काम शुरू कराने, गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजनाएं धरातल पर लागू कराने आदि मांगों का उल्लेख है। कदीर खां, उर्मिला देवी, रामप्रताप, ईश्वरवती, रामनाथ, पुत्तू लाल, संजीव कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका प्रथा पर गरजे विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी
शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल की अध्यक्षता में हुई सिटी पार्क उपकेंद्र परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शोषण से मुक्ति पाने का यही उपाय है कि सभी श्रमिक एकजुट होकर काम के घंटे तय करने की लड़ाई लड़ें। विद्युत संविदा मीटर रीडर वर्कर यूनियन ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन देकर ठेकेदारों और बिचौलियों द्वारा मीटर रीडर का आर्थिक व मानसिक शोषण रोकने की मांग की। कर्मचारी नेता पवन मिश्रा, मुनीष पाल, राजन मिश्रा, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, राघवेंद्र कुमार, विपिन सिंह, साहिल सिंह, अवनीश सिंह, गुफरान खां, अमित कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल साहू, सिद्धार्थ, सत्यम मिश्रा, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

दवा प्रतिनिधियों ने की मई दिवस की उपयोगिता पर की चर्चा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्यों ने संगठन कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मई दिवस की उपयोगिता बताई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुरारी दीक्षित ने इस बात पर अफसोस जताया कि मई दिवस पर बहुत से देशों में राष्ट्रीय अवकाश रहता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के संस्थापक सदस्य भारत में ऐसा नहीं है। सचिव विजय मिश्रा, सह सचिव अशित मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, दलजीत त्रिपाठी, विकास कुमार, आशीष दीक्षित, अनुज त्रिपाठी, हिमांशु पाल, पंकज भारद्वाज, विजय मिश्रा, सौरव शर्मा, इश्तियाक अहमद, जितेंद्र सिंह, मुदित शुक्ला, रवि प्रजापति, विकास तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रजापति आदि दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में मजदूर दिवस पर जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त

शाहजहांपुर में मजदूर दिवस पर जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में मजदूर दिवस पर जुलूस निकालते असंगठित मजदूर यूनियन के  कार्यकर्ता । संवाद

शाहजहांपुर में मजदूर दिवस पर जुलूस निकालते असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed