फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   krishna raj raised scholarship issue in loksabha

लोकसभा में कृष्णा राज ने उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
krishna raj raised scholarship issue in loksabha
लोकसभा में कृष्णा राज ने उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा 
शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज ने बुधवार को लोकसभा में उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति खराब है। जो छात्र या छात्राएं इसकी हकदार हैं, वे ही इससे वंचित रह जा रहे हैं। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2015 - 16 के दौरान छात्रवृत्ति फार्म ऑनलाइन भरवाए गए लेकिन कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को न तो छात्रवृत्ति मिली है और न उसकी कोई सटीक जानकारी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क प्रतिपूर्ति की भी व्यवस्था लेकिन वह भी न मिलने से कमजोर तबके के विद्यार्थियों को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है। सांसद ने मानव संसाधन विकास मंत्री से पूछा कि शाहजहांपुर को बीते तीन साल में कितना पैसा दिया गया, क्या सरकार ने लंबित छात्रवृत्ति के संबंध में कोई निर्देश जारी किए, बीते तीन साल में कितने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली और इन लंबित आवेदनों के निस्तारण हेतु क्या सरकार की ओर से कोई समयसीमा निर्धारित हुई है। सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रामबरन  सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed