फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Krish Rajpal became Mr. Fresher and Anshika Maurya became Miss Fresher.

Shahjahanpur News: क्रिश राजपाल मिस्टर फ्रेशर और अंशिका मौर्या बनीं मिस फ्रेशर

Wed, 26 Nov 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Krish Rajpal became Mr. Fresher and Anshika Maurya became Miss Fresher.
एसएस कॉलेज में मिस्टर और मिस फ्रेशर को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में बीकॉम के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह हुआ। इसमें क्रिश राजपाल को मिस्टर फ्रेशर व अंशिका मौर्या को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन


बीकॉम कंप्यूटर के क्रिश ने मेरे घर राम आएंगे भजन प्रस्तुत किया। नेहा, हर्षिता, अनुष्का, क्रिश, वैभव, रवि, अनुराग, मलायका, जाह्नवी ने समूह नृत्य से धूम मचाई। नेहा और जाह्नवी का युगल नृत्य भी सराहा गया। शीजा, अमृत सिंह व हर्षिता देवी का एकल गीत, अनुष्का का नृत्य भी सराहा गया। इसके बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर चयन के लिए तीन चरण में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

डॉ.देवेंद्र सिंह ने क्रिश राजपाल को मिस्टर फ्रेशर और अंशिका मौर्या को मिस फ्रेशर चुना। एचपी कॉलेज बदायूं की प्राचार्य डॉ.रतिका चावला समेत अन्य अतिथियों ने उत्साह बढ़ाया। इस बीच सर्वश्रेष्ठ एंकर अवाॅर्ड सानिया व मुस्सबिया सिद्दीकी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ गायक क्रिश राजपाल, सर्वश्रेष्ठ नृत्य अनुष्का, सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य का अवाॅर्ड नेहा, हर्षिता देवी, अनुष्का शर्मा को दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर आरके अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सक्सेना, उप- प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने किया। इस मौके पर काजल, निवेदिता रस्तोगी, सुमित सिंह चौहान, सार्थक शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed