{"_id":"66f1fbe76537f6019c017027","slug":"komal-first-kamya-second-in-presenting-research-paper-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127731-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शोधपत्र प्रस्तुत करने में कोमल प्रथम, काम्या द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शोधपत्र प्रस्तुत करने में कोमल प्रथम, काम्या द्वितीय
Tue, 24 Sep 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मंचासीन प्रवक्ता व सम्मानित हाने वाली छात्राए। स्रोत : संस्था
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के वनस्पति विभाग में गुलिस्ता बॉटनिका सोसाइटी की ओर से विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय हारबेरियम निर्माण रहा। इसमें बीएससी और एमएससी के बॉटनी के छात्र-छात्राओं ने शोध-पत्र पढ़े। कोमल गुप्ता प्रथम, काम्या गुप्ता द्वितीय तथा श्यामा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन हसन खान ने कहा कि हारबेरियम सूखे और लेवल वाले पौधों के नमूनों का एक प्राथमिक डेटा स्रोत है, जिसे आसान पुनः प्राप्ति पहुंच और अभिलेखीय भंडारण की अनुमति देने के लिए व्यवस्थित किया जाता है। डॉ. सैय्यद साद ने छात्र-छात्राओं को हरबेरियम की टैक्सोनॉमी की उपयोगिता के बारे में बताया कि हरबेरियम की सहायता से पेड़-पौधो की जानकारी प्राप्त होती है तथा वर्गीकरण करने में सहायता मिलती है।
उन्होंने सेमिनार में शोधपत्र प्रस्तुत कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। निर्णायक मंडल में डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर व डॉ. श्वेता मल्होत्रा शामिल रहें। डाॅ. शाजिया बी के संचालन में आयोजित सेमिनार में विभागाध्यक्ष डॉ. सैय्यद सुहेल अख्तर नकवी, वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. अकील अहमद खान, डॉ. शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।