फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kolaghat pul

कोलाघाट पुल : दलदली जमीन पर डाली मिट्टी, वाहन चलने से यात्रियों को राहत

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
kolaghat pul
जलालाबाद के कोलाघाट पुल के पास रामगंगा नदी की धार मोडने को पानी मे बोरियां लगाते मजदूर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। लोक निर्माण विभाग द्वारा कोलाघाट पुल के नीचे वैकल्पिक रास्ते की दलदली जमीन पर मिट्टी डालकर समतलीकरण कर देने से अब उस पर सवारी वाहन दौड़ने लगे हैं। हालांकि अभी ये वाहन कुछ दूर तक ही पहुंच रहे हैं, परंतु इनके संचालन से पैदल यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को विभागीय ठेकेदारों ने नदी पार के इलाके में रास्ता निर्माण का कार्य शुरू किया है। पैंटून पुल का निर्माण का कार्य शुरू न होने से अभी कुछ दिनों तक यात्रियों को नदी पार करने को नाव के सहारे पर ही निर्भर रहना होगा। पहले सवारी वाहन कोला पुल की शुरुआत तक ही जा पाते थे, जिससे पैदल यात्रियों को करीब तीन किलोमीटर का रास्ता पैदल पार करना होता था। समतलीकरण का कार्य हो जाने से बुधवार को थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा, वैन, कार आदि सवारियां लेकर पिलर धंसने वाले स्थान तक सवारियां पहुंचाने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि लोहे के पटले पर्याप्त संख्या में न होने से रेतीला रास्ता पार करने में यात्रियों को अब भी पसीने छूट जाते है। राहत की बात यह है कि बुधवार से नदी पार के क्षेत्र में जेसीबी से रास्ते का समतलीकरण होना शुरू हो गया। अभी तक वहां ज्यादा दलदल होने से बाइक को ट्रैक्टर पर लादकर निकलना पड़ता था। हालांकि यहां भी अभी लोहे के पटले नहीं पहुंचे है। बुधवार को रामगंगा नदी से कटी एक अलग धार के बहाव को रोकने के लिए रेत भरी बोरियां लगाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बहाव के आगे कुछ मीटर रेतीला रास्ता है, जिसके बाद नदी की चौड़ाई कम हो जाती है। यहीं पर पैंटून पुल बनाने की योजना है। बोरियां लगने से धार की दिशा नदी की तरफ हो जाएगी और उस पर मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया जाएगा। कम चौड़ाई वाली जगह पर पैंटून पुल बनाने में कम समय और सामग्री लगेगी। जबकि अन्य स्थान पर नदी की चौड़ाई काफी ज्यादा है। धार रुकने का कार्य पूरा होने के बाद ही पैंटून पुल निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

जलालाबाद के कोलाघाट पुल के पास सवारी वहां से चढ़ते उतरते यात्री। संवाद

जलालाबाद के कोलाघाट पुल के पास सवारी वहां से चढ़ते उतरते यात्री। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed