फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kolaghat: 22 pillars are being built simultaneously for the new bridge

कोलाघाट : नए पुल के लिए एक साथ बनाए जा रहे 22 पिलर

Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kolaghat: 22 pillars are being built simultaneously for the new bridge
जलालाबाद में कोलाघाट के नये पुल का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
जलालाबाद। मानसून आने से पहले कोलाघाट में नए पुल का अधिकांश निर्माण सेतु निगम पूरा करने के प्रयास में जुटा है। प्रस्तावित 46 में से 22 पिलर एक साथ बनाए जा रहे हैं। बाढ़ आने पर इन स्थानों पर पानी का बहाव काफी तेज होता है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी से जलालाबाद की तरफ 16 स्थानों पर पाइलिंग (फाउंडेशन निर्माण) का काम पूरा करके पिलर खड़े किए जा रहे हैं। नदी के दूसरे किनारे पर जरियनपुर की तरफ छह पिलर के लिए पाइलिंग का काम तेज गति से चल रहा है। बरसात में नदी में उफान बढ़ने पर दोनों तरफ इसी क्षेत्र में पानी का तेज बहाव रहता है। पुल के निर्माण में पाइल फाउंडेशन की नई तकनीक के तहत चिन्हित स्थानों पर बोरिंग करके उनमें सरिया का जाल और आरसीसी घोल डालकर पिलर खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग 1.75 किमी लंबाई वाले कोलाघाट के पुराने पुल में 59 पिलर थे। नए पुल में एक पिलर से दूसरे के बीच का फासला ज्यादा है। बीते वर्ष सितंबर में शासन ने नए पुल की स्वीकृति दी थी। 16683.22 लाख रुपये की लागत वाले इस पुल का निर्माण बीते फरवरी में शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1802 मीटर लंबा और डबल लेन का यह नया पुल पुराने पुल के समानांतर 11.5 मीटर के फासले पर निर्माणाधीन है। पुल को सड़क से जोड़ने के लिए दोनों ओर दो-दो सौ मीटर की दो एप्रोच रोड भी बनेंगी। शासन ने मार्च, 2027 तक पुल निर्माण की कार्य पूर्ति अवधि निर्धारित की है, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र की जनता को नए पुल की सौगात दी जा सके।

---
बरसात शुरू होने से पहले पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। मानसून में अत्यधिक बाढ़ के हालात बनने पर कार्य प्रभावित हो सकता है। बाढ़ की सामान्य स्थिति रहने पर पुल के ऊपर काम चलता रहेगा।
-बृजेंद्र मौर्य, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed