फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kissan Andolan

भाकियू टिकैत गुट नहीं करेगा चक्का जाम

Sat, 06 Feb 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
kissan Andolan
kissan Andolan
पुवायां। भाकियू टिकैत गुट छह फरवरी को चक्का जाम नहीं करेगा। कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में छह फरवरी को हाईवे पर तीन घंटे चक्का जाम करने की घोषणा की गई थी। भाकियूू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह और तहसील अध्यक्ष मंजीत सिंह ने शुक्रवार सुबह कई गांवों में जाकर किसानों से चक्का जाम में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन दोपहर बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि में चक्का जाम नहीं किए जाने की घोषणा होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चक्का जाम कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि अब छह फरवरी को चक्का जाम नहीं होगा। किसान शाहजहांपुर में कचहरी के पास पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार चक्का जाम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देंगे भाकिमयू कार्यकर्ता
पुवायां। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत छह फरवरी को भारतीय किसान मजदूर यूनियन कार्यकर्ता पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देंगे। चक्का जाम का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि उनके संगठन के बैनर तले किसान पुवायां बंडा हाईवे पर सबली टोल प्लाजा पर छह फरवरी को चक्का जाम की योजना थी, लेकिन अब केवल ज्ञापन दिया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि उनका संगठन छह फरवरी को चक्का जाम नहीं करेगा, लेकिन 11 फरवरी को शाहजहांपुर में चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed