फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   King's Box Academy team wins series, defeating the opposition by four wickets.

Shahjahanpur News: किंग ने बॉक्स अकादमी की टीम को चार विकेट से हराकर जीती सीरीज

Mon, 18 May 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
King's Box Academy team wins series, defeating the opposition by four wickets.
शाहजहांपुर में टूर्नामेंट की विजेता शाहजहांपुर किंग टीम को पुरस्कृत करते डॉ.मनोज यादव। स्रोत: आ
शाहजहांपुर। लोधीपुर स्थित क्रिकेट मैदान पर समर क्रिकेट सीरीज के फाइनल मैच में शाहजहांपुर किंग ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी की टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉक्स क्रिकेट अकादमी ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सैफ ने 18 रनों का योगदान दिया। काेई अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया। किंग के गेंदबाज अमोल यादव ने तीन, यश यादव और सौरभ ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग्स ने सधी हुई शुरुआत की। बल्लेबाज अमन ने 17 ओर विवाद ने 14 रनों की पारी खेली। टीम ने छह विकेट खोकर 13 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। बॉक्स अकादमी की ओर से ध्रुव और प्रेम ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमोल यादव बने। क्रिकेट एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में जतिन व हिमांशु वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

अकबरी किंग ने 11 रन से दर्ज की जीत
खुदागंज। अकबरी गांव में आयोजित अकबरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को अकबरी टाइगर और अकबरी किंग के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अकबरी किंग ने अकबरी टाइगर को 11 रनों से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अकबरी किंग की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अकबरी टाइगर की टीम संघर्ष करती नजर आई। टीम निर्धारित ओवरों में 128 रन ही बना सकी। मैच में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मुनाफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

--
जून में होगा प्रीमियर लीग का आयोजन

शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से जून महीने के प्रथम सप्ताह में शाहजहांपुर प्रीमियर लीग का आयोजन होगा। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि इसमें आठ टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। विजेता टीम को 51 हजार की राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed