{"_id":"5fb811a18ebc3e1a26444fb5","slug":"kiln-owner-made-mortars-hostage-dm-liberated-shahjahanpur-news-bly4275035166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक ने मजूदरों को बंधक बनाया.. डीएम ने आजाद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिक ने मजूदरों को बंधक बनाया.. डीएम ने आजाद कराया
विज्ञापन
मिर्जापुर। इलाके के एक ईंट भट्ठा मालिक मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम करा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने श्रम विभाग की टीम और एसडीएम ने पुलिस के साथ साथ जाकर मजदूरों को मुक्त कराया। इसके बाद मजदूर अपने घरों को चले गए।
मिर्जापुंर इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठा पर बाहरी मजदूर ईंट पाथने का काम करते थे। आरोप है कि भट्ठा मालिक मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी करा रहा था। इसकी शिकायत केंद्रीय श्रम मंत्रालय से की गई थी। मजदूरों की शिकायत को श्रम मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए डीएम शाहजहांपुर को जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर श्रम आयुक्त और एसडीएम ने मिजाफर पुलिस के साथ ईंट भट्ठा पर पहुंचे और मजदूरों से बातचीत की। शिकायत सही पाए जाने पर अफसरों ने मजदूरों को उनके घर भेज दिया। मिर्जापुर इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मजदूरों को उनके घर भेज दिया गया है। मजदूरों ने बंधक बनाकर जबरन मजदूरी करवाने वाले भट्टा मालिक के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। इससे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। संवाद