{"_id":"6a0dee6ed7d091e66e059118","slug":"kidnapping-case-finally-registered-for-youth-missing-for-two-months-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-173865-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो माह से लापता युवक के मामले में अब दर्ज हो सकी अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो माह से लापता युवक के मामले में अब दर्ज हो सकी अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन
खुटार के गांव गेहुंआ निवासी संजीव मिश्रा का फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। दो माह से लापता गांव गेंहुआ के 32 वर्षीय संजीव मिश्रा उर्फ अंकित के मामले में खुटार पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसपी के आदेश पर अब अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव गेहुंआ निवासी सुधीर मिश्रा ने बताया कि उनके चचेरे भाई संजीव मिश्रा 10 मार्च से लापता हैं। उन्होंने 16 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने संजीव का मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया था। यह मोबाइल राजस्थान के निखिल के पास मिला।
निखिल ने परिजनों और पुलिस को संजीव से मिलवाने की बात कही लेकिन बाद में लापता हो गया। कुछ दिन बाद संजीव का मोबाइल फिर से ऑन हुआ और इस बार राजस्थान का ही अक्षय संजीव के मोबाइल का प्रयोग करने लगा। पुलिस को अक्षय ने बताया कि उसने मोबाइल हरियाणा के संजीव गुर्जर से लिया है।
विज्ञापन
पुलिस हरियाणा गई लेकिन संजीव गुर्जर का कोई पता नहीं चल सका। एसपी के आदेश पर पुलिस ने निखिल, अक्षय और संजीव गुर्जर के खिलाफ अपहरण और हत्या का खतरा होने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि नामजदों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।