फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khutar-Puwayan Police Fail to Solve Thefts

Shahjahanpur News: चोरियों के खुलासे में खुटार-पुवायां पुलिस नाकाम

Thu, 16 Apr 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Khutar-Puwayan Police Fail to Solve Thefts
पुवायां। खुटार और पुवायां थाने में चोरी की घटनाओं के तमाम मामले लंबित है, जिनमें पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। अधिकारी घटनाओं को जल्द खुलासा करने के निर्देश देते हैं, लेकिन थानास्तर पर अधिकारियों के आदेशों पर अमल होता नहीं दिखता।
विज्ञापन

---
मामला एक : ग्राम बेला में हुई चोरी का खुलासा नहीं
पुवायां के गांव बेला छेदा में प्रदीप मिश्रा के घर 27 मई 2025 की रात चोरों ने नकब लगाकर पांच लाख की नकदी, जेवर चोरी कर लिया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़ित ने थाना स्तर से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक गुहार लगाई। सीओ प्रवीण मलिक ने चोरी का खुलासा करने के लिए छह पुलिसकर्मियों की टीम बनाई, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सकी।
विज्ञापन

---
मामला दो : एक महीने बाद भी पुलिस के खाली हाथ
पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी अभय कुमार और नन्हेलाल के घर 13 मार्च की रात चोरों ने लाखों की चोरी की। 20 मार्च को पुलिस ने बमुश्किल प्राथमिकी दर्ज की। एक महीने बाद भी खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मामला तीन : दो माह बाद भी नहीं दर्ज की रिपोर्ट
पुवायां के गांव मदनापुर निवासी शान मोहम्मद के घर चोरों ने 13 फरवरी की रात चोरी की। अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
---
मामला चार : प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भटक रहे प्रमोद
खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी किराना व्यापारी प्रमोद कुमार के घर दो अप्रैल की रात चोरों ने ताले तोड़कर सात लाख का नकदी, जेवर माल चोरी कर लिया था। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए सीओ से परमिशन लेकर जांच कर रही है। जांच के नाम पर खुटार पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
---
मामला पांच : विधायक की मार्केट में चोरी की कोशिश, कार्रवाई नहीं
खुटार के गांव रामपुरकलां में जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा की मार्केट में नौ अप्रैल की रात एक सराफा दुकान में चोरी की कोशिश की गई। खुटार के मोहल्ला सरोजनीनगर के नगर पंचायत सदस्य दुकान स्वामी विनय गुप्ता के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

--
जिन मामलों की प्राथमिकी नहीं लिखी गई है, उनमें लिखवाई जाएगी। जिनके मुकदमे दर्ज है उनके संबंध में खुलासे के लिए संबंधित को निर्देश दिए जाएंगे और घटनाओं का वर्कआउट होगा।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed