{"_id":"6be2fccd12d43c5ee77670d69e5f9701","slug":"khutar-flown-seventy-thousand-atms-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में एटीएम बदलकर सत्तर हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में एटीएम बदलकर सत्तर हजार उड़ाए
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने गए दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर सत्तर हजार रूपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज आने पर जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी गई है।
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुरा निवासी मोहम्मद हनीफ ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से खुटार आया था। रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह पुवायां मार्ग स्थित एसबीआई के एटीएम पर गया। उसने जैसे ही अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया वैसे ही एटीएम रूम में पहले से ही मौजूद युवक ने झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसने रुपए निकालने के लिए एटीएम मशीन में लगाया तो वह पासवर्ड गलत बताने लगा। इसके बाद वह बिना रुपए निकाले पूरनपुर चला गया। पूरनपुर में उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। बैंक जाने पर पता चला कि उसके खाते से एटीएम कार्ड से रुपए निकाले गए हैं।
उधर मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सुरजनपुर निवासी कमलेश भी खुटार थाने पहुंच और तहरीर देकर बताया कि खुटार के एसबाईआई एटीएम में एक युवक ने उसका भी एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए हैं। मोबाइल पर आए मैसेज से उसे रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों तहरीरें ले ली, लेकिन जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की।