{"_id":"686ad0939f670f32b500c0bf","slug":"khushi-tyagi-and-ujjwal-passed-ca-exam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147500-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुशी त्यागी और उज्ज्वल ने पास की सीए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुशी त्यागी और उज्ज्वल ने पास की सीए की परीक्षा
विज्ञापन
उज्जवल गुप्ता। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। शहर की एक छात्रा समेत दो विद्यार्थियों ने सीए की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश त्यागी की पुत्री खुशी त्यागी फाइनल परीक्षा पास कर सीए बन गईं हैं। खुशी ने इससे पहले भी इंटर की परीक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर माता-पिता का नाम रोशन किया था। रविवार को सीए का परीक्षाफल आने के बाद यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने राकेश त्यागी को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
इसी तरह मोहल्ला सरायकाइयां निवासी समाजसेवी रुचिता गुप्ता व शैलेश गुप्ता के बेटे उज्ज्वल गुप्ता ने सीए की परीक्षा पास कर ली है। रविवार को परिणाम जारी होने के बाद परिवार में जश्न मनाया गया। रुचिता गुप्ता ने बताया कि बेटे ने रॉयन इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा दस व कैंब्रिज कांवेंट स्कूल पुवायां से बारहवी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
उसके बाद दिल्ली में सीए की तैयारी करने चले गए थे। उनकी कामयाबी से गुंजन गुप्ता, हेमा गुप्ता, भाई उत्कर्ष गुप्ता ने उत्साह बढ़ाया। उज्ज्वल वर्तमान में सीए संजय सक्सेना के सानिध्य में अभ्यास कर रहे हैं।