{"_id":"692c7e7582f1ea6ab80e4406","slug":"khudaganj-nigohi-road-remained-closed-for-five-hours-due-to-tree-cutting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159054-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ काटे जाने से पांच घंटे बंद रहा खुदागंज-निगोही मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ काटे जाने से पांच घंटे बंद रहा खुदागंज-निगोही मार्ग
विज्ञापन
खुदागंज में बीच रास्ते पर पड़े पेड़। संवाद
खुदागंज। निगोही मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद यातायात को सुगम बनाने के लिए वन विभाग ने मार्ग के किनारे लगे दशकों पुराने पेड़ कटवाने का काम रविवार सुबह से शुरू करा दिया। इसके चलते पांच घंटे तक यातायात थमा रहा।
निगोही मार्ग चौड़ा कर दिए जाने से उसके दोनों किनारों पर लगे दशकों पुराने पेड़ सड़क के बीच में आकर यातायात में बाधक बनने लगे हैं। इन पेड़ों की वजह से विपरीत दिशाओं से आने वाले वाहनों को आगे निकलने की जगह नहीं मिलने पर वहां जाम लग जाता है। वन विभाग ने देवहा नदी के कुचई घाट के पास से मार्ग के किनारे लगे पुराने पेड़ों को कटवाने का काम शुरू करा दिया, लेकिन इसकी पहले से कोई सूचना नहीं दी। इस कारण निगोही आने-जाने वाले वाहन पुल के पास कटान स्थल पर पहुंचकर जाम में फंस गए।
दोपहर दो बजे तक जाम लगे रहने से निगोही मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में गन्ना से भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅलियां भी फंस गईं। इस बीच, बाइक सवारों ने नगर की गलियों से निकलना शुरू किया तो वहां भी जाम लगने लगा। दोपहर दो बजे काटे गए पेड़ों के लट्ठे मार्ग से हटाए जाने के बाद ही यातायात बहाल हो सका। संवाद