फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khanna submitted to DM Incomplete List of Survey

खन्ना ने डीएम को सौंपी अधूरे सर्वे की सूची

Fri, 10 Apr 2015 08:14 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Khanna submitted to DM Incomplete List of Survey
बारिश से बर्बाद हुईं फसलों का सही सर्वे कराने और किसानों को समुचित मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को डीएम से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। खन्ना ने डीएम को सर्वे से वंचित रह गए किसानों की सूची भी सौंपी।
विज्ञापन

भाजपा नेता खन्ना ने डीएम शुभ्रा सक्सेना को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जो सर्वे कराया गया है, उसमें खामियां पाई जा रही हैं, तमाम किसानों को छोड़ दिया गया, जिससे वह मुआवजे से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही मुआवजा राशि का वितरण सही ढंग से कराने को कहा। खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसली नुकसान 50 फीसदी से घटाकर 33 फीसदी कर दिया है तथा सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की है, ताकि किसानों को फसल का उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने सभी तहसीलदारों को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए और कहा कि किसानों को मुआवजा राशि उनके अकाउंटपेयी चेक से ही दी जाए। डीएम से मिलने वालों में खन्ना के साथ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव और दोनों महामंत्री राकेश मिश्रा और डीपी सिंह राठौर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छूटे गांवों की ब्लाकवार सूची जो डीएम को सौंपी गई
-----------------------  
ब्लाक          छूटे गांव
-----------------------
0 खुटार- चांदपुर, सिल्हुआ, रजमना, मलिका, रुजहा, सलनहा, महुआ गौटिया।
0 बंडा- रसूलापुर देवकली, जमुनिया खानपुर, नभीची, मछिगईं।
0 पुवायां- टिहरी, सुनारा बुजुर्ग, हरदुआ, नाहिल, इटौली, बड़ागांव, दियुरिया।
0 सिंधौली- मूढ़ा हारिस, कटिया, सिंधौली, पटई, अनावा, कोटावारी, मुड़िया पमार।
0 निगोही- संडा खास, महमूदापुर, गुरगवां, छतेनी, अरेली, ढकिया तिवारी, डंडिया बाजार, कुकहा महमूदपुर।
0 तिलहर- तिलोकपुर, बिलहरी, खिरिया, कबरा हुसैनपर, समधाना।
0 खुदागंज- अकबरपुर, नबादा दरोबस्त।
0 जैतीपुर- जैतीपुर, गढ़िया रंगीन, खेड़ा बझेड़ा, नवादा।
0 मदनापुर- मदनापुर, करनपुर पड़री, रतनपुर।
0 कांट- कुर्रिया, सरथौली, कुर्रिया ढोढो, मोहनपुर, बरीखास, औदापुर।
0 ददरौल- अजीजपुर, धन्यौरा, गोबरसंडा, रसूलपुर चठिया, निवाड़ी, कपेड़ कटका, टिकरी, पिपरौली, बमनुआ, घुसगवां, शाहवाजनगर।
0 भावलखेड़ा- दियुरिया, हथौड़िया, पिपरिया सड़क।
0 कलान- बाराकलां, भर्रामई।
0 मिर्जापुर- कुंडरी आश्रम, मिर्जापुर बहरिया।
0 जलालाबाद- खंडहर, चौरसिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed