फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khanna's journey to victory by election

चुनाव-दर-चुनाव खन्ना की जीत का सफर

Sat, 11 Mar 2017 11:13 PM IST
अजय अवस्थी/अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अजय अवस्थी/अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khanna's journey to victory by election
प्रत्याशी सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
1989 में पहली दफा नवाब सिकंदर अली खां को हराया था
विज्ञापन

तब से आठ चुनाव जीतने का रिकार्ड कर चुके हैं अपने नाम

 जिस रोज से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा। ये शेर भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश खन्ना के ऊपर सटीक बैठ रहा है। खन्ना ने वर्ष 1989 में पहली बार नवाब सिकंदर अली खां को पराजित कर जीत का जो सिलसिला शुरू किया था, वह बदस्तूर जारी है। इस बार की उनकी रिकार्ड आठवीं जीत है। 
वर्ष 1991 के चुनाव में खन्ना ने जनता दल के प्रत्याशी मोहम्मद इकबाल को पराजित किया और वर्ष 1993 में सपा के अशोक कुमार को पराजित कर जीत की हैट्रिक बनाई। 1996 में एक बार फिर कांग्रेस के नवाब सिकंदर अली खां को पराजित किया। वर्ष 2002 के चुनाव में सपा के प्रदीप पांडेय उनसे पराजित हो गए। वर्ष 2007 में बसपा प्रत्याशी फैजान अली खां ने खन्ना के खिलाफ ताल ठोंकी और नतीजा उन्हें भी पराजय झेल कर ही भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन तनवीर खां ने भाग्य आजमाया, लेकिन सफलता उन्हें भी नहीं मिली। आठवीं बार भी उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में सपा प्रत्याशी चेयरमैन तनवीर खां ही रहे, लेकिन वह सुरेश खन्ना के विजय रथ को रोकने में एक बार फिर नाकाम रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यह भी बता दें कि सुरेश खन्ना ने वर्ष 1985 में पहला चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी नवाब सिकंदर अली खां के विरुद्ध लड़ा था, जिसमें नवाब सिकंदर अली खां विजयी रहे थे। वर्ष 1985 के चुनाव में नवाब सिकंदर अली से मिली हार का बदला उन्होंने अगले ही चुनाव यानी वर्ष 1989 में लेते हुए पहली जीत दर्ज की। इसके बाद खन्ना ने जनता के बीच ऐसी पैठ बना ली कि अब तक कोई उनका विजय रथ रोकने में कामयाब नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed