{"_id":"68ee426be750e65e5b0f83eb","slug":"khadi-village-industries-schemes-were-explained-to-the-villagers-by-organizing-a-camp-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155095-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिविर लगाकर ग्रामीणों को बताईं खादी ग्रामोद्योग की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिविर लगाकर ग्रामीणों को बताईं खादी ग्रामोद्योग की योजनाएं
विज्ञापन
परौर क्षेत्र स्थित पंचायत घर में आयोजित शिविर में जानकारी देते सेवानिवृत्त खादी ग्राम उद्य
परौर। खादी ग्रामोद्योग के अधिकारियों ने मंगलवार को गांव के पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को खादी और ग्रामोद्योग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अतुल कुमार गंगवार ने कहा कि गांव के गरीब परिवारों की दशा सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत कारचोबी, ब्यूटी पार्लर, फल संरक्षण आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है।
जनहित शिक्षा सेवा समिति के प्रबंध निदेशक सत्यवीर चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेना चाहिए क्योंकि यही ग्रामीणों की जीविका का आधार बन सकता है। शिविर में सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ संदीप कुमार वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। शिविर में रणधीर सिंह, अजीत सिंह, रमा मिश्रा, नीतू सिंह, ओंकार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद