फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khadi Kurtas and Shirts Have Become the First Choice of the Youth.

Shahjahanpur News: युवाओं की पहली पसंद बने खादी के कुर्ते व शर्ट

Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Khadi Kurtas and Shirts Have Become the First Choice of the Youth.
गोविंदगंज ​स्थित एक दुकान से खादी के कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही खादी के कपड़ों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के बीच लोग हल्के, आरामदायक और त्वचा के अनुकूल कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वर्तमान में बंगाल की मशलीन और पाेली खादी लोगों की पहली पसंद बनी है। युवा भी खादी के कुर्ते-पायजामा व पैंट-शर्ट को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग आयोग के गोविंदगंज स्थित प्रतिष्ठान पर इन दिनों खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। अप्रैल और मई में खादी के कपड़ों की बिक्री में उछाल आया है। जिला प्रबंधक सतीश चंद्र मिश्रा बताते हैं कि गर्मी में खादी के कपड़े पसीना सोखने और शरीर को ठंडक देने में सहायक होते हैं, इससे इनकी मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस बार युवाओं में खादी से कुर्ता और शर्ट बनवाने का खास उत्साह देखा जा रहा है। युवा इसे पारंपरिक के साथ-साथ फैशनेबल विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। बताया कि बंगाल के मुर्शिदाबाद की मशलीन खादी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। इससे धोती, शर्ट, कुर्ता-पायजामा और पैंट तैयार कराए जा रहे हैं। इसकी कीमत 400 से 550 रुपये प्रति मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पोली खादी भी खूब बिक रही है। इसकी कीमत 280 से 300 रुपये प्रति मीटर है। वहीं तैयार शर्ट 550 रुपये, कुर्ता-पायजामा 1000 रुपये, सदरी 650 से 850 रुपये व गमछा 220 से 280 रुपये में उपलब्ध है। बताया कि पहले खादी को केवल पारंपरिक परिधान माना जाता था, लेकिन बदलते फैशन ट्रेंड के कारण अब युवाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed