फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   KC Mishra will again hold the chair of District President, Shilpi Gupta Metropolitan President

Shahjahanpur News: केसी मिश्रा फिर संभालेंगे जिलाध्यक्ष की कुर्सी, शिल्पी गुप्ता महानगर अध्यक्ष

Sat, 16 Sep 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
KC Mishra will again hold the chair of District President, Shilpi Gupta Metropolitan President
शिल्पी गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष।संवाद
शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिला और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। शाहजहांपुर में पुराने अध्यक्ष केसी मिश्रा पर फिर से संगठन ने भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी दी है, जबकि महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता को हटाते हुए उनकी जगह पर नगर निगम में महापौर के टिकट की दावेदार रहीं शिल्पी गुप्ता को मौका दिया है। पहली बार किसी महिला को महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान हरिप्रकाश वर्मा के विधायक बनने के बाद वर्ष 2022 में आरएसएस से भाजपा में आए केसी मिश्र को जिम्मेदारी दी गई थी। डेढ़ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा से जिला और महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिला कार्यालय में प्रांत कार्यालय से आए पर्यवेक्षक ने एक-एक आवेदक से बंद कमरे में बात की थी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जिला अध्यक्ष के लिए 14 और महानगर अध्यक्ष के लिए 16 आवेदन हुए थे। शुक्रवार को पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी। इसमें पुराने अध्यक्ष केसी मिश्र को फिर से जिले की कमान दी गई, जबकि महानगर अध्यक्ष पर शिल्पी गुप्ता के नाम ने सभी को चौका दिया। यहां बता दें कि शिल्पी गुप्ता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। नगर निकाय चुनाव में वह महापौर के टिकट की दावेदार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस से सीखा सेवाभाव, संग़ठन ने फिर जताया विश्वास
पुवायां के डूंडा गांव निवासी केसी मिश्रा के परिवार का आरएसएस से काफी करीबी रिश्ता रहा है। मिश्रा भी 1999 से प्रचारक बनकर चले गए थे। वह 2006 में घर लौटे और संगठन का काम शुरू कर दिया। दो वर्ष जिला जिला शारीरिक प्रमुख का दायित्व निभाया। 2008 से 2013 तक जिला बौद्धिक प्रमुख भी रहे। 2019 में जिला विभाग प्रचारक रहने के बाद भाजपा में जिला मंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम किया। संगठन ने उन्हें 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान जिला संयोजक बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें जिले का अध्यक्ष बना दिया। डेढ़ साल के कार्यकाल में बेहतर तरीके से बूथ मैनेजमेंट और उनकी मेहनत को देखकर फिर से जिले की कमान सौंपी गई है।

शिल्पी गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष।संवाद

शिल्पी गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed