फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kavi sammelan

कवि दामोदर स्वरूप विद्रोही की स्मृति में हुआ कवि सम्मेलन

Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
kavi sammelan
गांधी भवन प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विद्रोही स्मृति न्यास की ओर से कीर्तिशेष कवि दामोदर स्वरूप विद्रोही की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलन कर और पुष्पांजलि के साथ कवि सम्मेलन की शुरुआत की। कवयित्री उर्मिला श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की वंदना की। आगरा से आई कवयित्री ममता वाणी, नोएडा से आए कवि मदनलाल वर्मा क्रांत, बस्ती की कवियित्री उर्मिला श्रीवास्तव, ओज के कवि अलवर राजस्थान से आए डॉ. विनीत चौहान, फर्रुखाबाद के वरिष्ठ कवि डॉ. शिवओम अंबर ने कर्णप्रिय कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन

अध्यक्षता आगरा के वरिष्ठ गीतकार रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने की। इससे पूर्व आमंत्रित कवियों का स्वागत विद्रोही न्यास के अध्यक्ष विवेक विद्रोही, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री और संस्था महासचिव लालित्य पल्लव ने किया। डॉ. सुरेश मिश्र, इन्दु अजनबी, कृष्णाधार मिश्र, विजय ठाकुर, सरोज मिश्रा, शमीम आजाद, डॉ. राजीव सिंह, यतींद्र सिंह त्रिवेदी, रजत सक्सेना, कीर्तिमान च्यवन, दीपक कंदर्प आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed