फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   katha

स्वार्थी कभी परमात्मा को नहीं कर सकता प्राप्त

Sat, 28 Feb 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 28 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
katha
एसएस कॉलेज के संस्थापक स्वामी शुकदेवानंद महाराज के निर्वाण की अर्द्ध शताब्दी के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक स्वामी श्रवणानंद सरस्वती ने गजेंद्र उपाख्यान के माध्यम से बताया कि संसार में जितने भी लोग हैं वह आपको नहीं, आपसे चाहते हैं। सभी का प्रेम स्वार्थपूर्ण है। जब इनके स्वार्थ की पूर्ति नहीं होती, तब यह प्रेम भी समाप्त हो जाता है। जब तक मनुष्य का स्वार्थ रहेगा, तब तक वह परमात्मा की ओर नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन

स्वामी जी ने बताया कि संसार में लगने वाली ममता और अशक्ति ही मनुष्य की सबसे बड़ी बैरी है। गजेंद्र को जब तक परिवार वालों का सहारा रहा, तब तक उसने परमात्मा को नहीं पुकारा जब उसने घर, परिवार को असार समझ लिया तभी उसने परमात्मा को पुकारा और उस परमात्मा ने तत्काल मगर रूपी विपत्ति से बचा लिया। अर्थात परमात्मा भक्तवत्सल और शीघ्र प्रसन्न होने वाले हैं, उनका स्मरण ही एक मात्र कल्याण का मार्ग है। इसके पश्चात स्वामी जी ने समुद्र मंथन की चर्चा करते हुये बताया कि जब जीव अच्छाई रूपी अमृत की खोज में संसार रूपी समुद्र का मंथन करता है, तब अनेक बाधाओं के रूप में उसे विष ही मिलता है। कथा व्यास ने कहा कि अगर व्यक्ति में सत्य की स्थापना है, तो वह व्यक्ति बाधा रूपी विष का पान करके अमृत रूपी अच्छाईयों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

स्वामी जी ने बताया कि श्रमद्भागवत कथा के श्रवण से आत्मा पवित्र और कलंक रहित हो जाती है। कथा में स्वामी चिन्मयानंद महाराज का भी आशीर्वाद श्रोताओं को प्राप्त होता रहा। कथा के यजमान रजनीश गुप्ता ने सपत्नीक कथाव्यास का पूजन-वंदना किया। इससे पूर्व गायत्री महायज्ञ के आचार्य ने मुख्य यजमान बीपी पांडेय द्वारा यज्ञ का पूजन एवं यजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed