फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man dies after being electrocuted by high tension line in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से युवक की मौत, बिजली के तार से सरिया छूने से हुआ हादसा

Sun, 23 Aug 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 03:17 PM IST
सार

जलालाबाद क्षेत्र के गांव नयागांव महसुलपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब युवक के मकान का लिंटर डाला जा रहा था।  

विज्ञापन
man dies after being electrocuted by high tension line in Shahjahanpur
पप्पू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के नयागांव महसुलपुर में करंट लगने से 35 वर्षीय युवक पप्पू की मौत हो गई। मकान का लिंटर डालते समय लोहे की सरिया बिजली के तार से छू गई, जिससे यह हादसा हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पप्पू के भाई विनोद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे पप्पू अपने मकान में लिंटर का काम कर रहे थे। वह लोहे की एक सरिया उठाकर अलग रख रहे थे। इसी दौरान सरिया अचानक वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। पप्पू को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीओ दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जानकारी बिजली निगम को भी दी गई है। निगम को सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed