{"_id":"6347160d5401955c4a33286e","slug":"karvachauth-women-danced-in-district-jail-dandiya-dance-shahjahanpur-news-bly5006116176","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : जिला कारागार में महिलाएं थिरकीं, डांडिया की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : जिला कारागार में महिलाएं थिरकीं, डांडिया की रही धूम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ के त्योहार पर बुधवार को जिला कारागार में डांडिया की धूम रही। बंदी महिलाओं के साथ अतिथियों ने नृत्य किया। वहीं जेल में त्योहार पर साज-शृंगार की सामग्री भी भेंट की गई।
बुधवार को जिला जेल में हुए आयोजन का शुभारंभ कैंटोमेंट बोर्ड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिज्ञासा राज ने किया। उन्होंने महिला बंदियों को सामग्री भेंट की। इस बीच महिला बंदियों ने गीत गाकर, डांडिया नृत्य कर धूम मचाई। महिला बंदियों को स्टील के करवे, साड़ी, दुपट्टा, चूड़ियां, हेयर पिन, बिंदी, रंग, कड़े, टीका, नेलपालिश, सिंदूर आदि सामग्री भेंट की गई। इस बीच महिला बंदियों के बीच करवाचौथ से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें महिला बंदी निरुपमा ने प्रथम स्थान पाया। उन्हें साड़ी देकर अतिथि ने सम्मान दिया। जय गणेश सेवा समिति के सहयोग से हुए कार्यक्रम में पूनम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहीं।
साथ में पूजा करेंगे जेल में बंद पति
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि कारागार में 66 महिला बंदी हैं। इनमें से 26 महिलाएं बृहस्पतिवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। कुछ महिलाओं के पति जेल में ही बंद हैं। वे चांद निकलने पर रात में व्रती महिला के साथ पूजा कर सकते हैं। बाहर से आने वाले पति की मुलाकात दिन में ही कराई जाएगी।