फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karni Sena staged a protest to get a closed railway crossing opened.

Shahjahanpur News: बंद रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने के लिए करणी सेना ने दिया धरना

Sun, 02 Aug 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Karni Sena staged a protest to get a closed railway crossing opened.
मीरानपुर कटरा में रेलवे प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे करणी सेना कार्यकर्ता व ग्रामीण। संवाद
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग पर कसरक और स्टेशन के पास उखरी गांव की बंद रेलवे क्रॉसिंग खोले जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय महिलाओं और ग्रामीणों के साथ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उखरी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर वहीं बेमियादी धरना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) ने क्रॉसिंग के बजाय वहां से निकलने के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन खत्म करा दिया।
विज्ञापन

दोनों क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए उन्हें करीब एक वर्ष पहले बंद कर दिया था। इस मुद्दे को लेकर भाकियू के आंदोलन करने पर उखरी क्रॉसिंग कुछ दिनों के लिए खोली गई, लेकिन छह माह पहले उसे दोबारा बंद कर दिया। इस वजह से क्रॉसिंग के दूसरी ओर आसपास बसे गांवों के सैकड़ों लोगों को नगर तक आने में दूसरे रास्तों से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोनों क्रॉसिंग पर दो वर्ष से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसीलिए क्रॉसिंग खुलवाने को आसपास के गांवों के तमाम लोगों ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ उखरी क्रॉसिंग पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर धरना-प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे के एडीईएन भास्कर भट्टाचार्य ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे करणी सेना के प्रदेश महासचिव ओमवीर सिंह और जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह को आश्वासन दिया कि उखरी क्रॉसिंग से साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों के निकलने की जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी और कसरक क्रॉसिंग से बाइक और चार पहिया वाहनों को निकालने के लिए दस दिन के अंदर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी जाएगी।
इस दौरान करणी सेना युवा शक्ति के रवि चौहान, भाजपा नेता सत्यभान सिंह भदौरिया , ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह यादव, सुख पाल, देवार्थ सिंह,आर्यकांत यादव आदि मौजूद रहे।


000
उखरी रेलवे क्रॉसिंग पर करणी सेना के धरना प्रदर्शन की पुलिस उप निरीक्षक सागर मानव से प्राप्त लिखित सूचना और करणी सेना द्वारा दिया गया मांग पत्र उचित कार्रवाई के लिए रेलवे के मंडल अधिकारियों को भेज दिया है। सहायक मंडल अभियंता ने मौके पर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करके धरना प्रदर्शन समाप्त करा दिया है।
-मोहम्मद हनीफ, स्टेशन अधीक्षक, मीरानपुर कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed