फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas should not face any problem in traveling...administration mobilized

Shahjahanpur News: कांवड़ियों को नहीं हो यात्रा में परेशानी...प्रशासन जुटा

Sun, 02 Jul 2023 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas should not face any problem in traveling...administration mobilized
भरे जा रहे गड्ढे, छह स्थानों पर लगेंगे चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सावन में कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने पूरा जोर लगा रहा है। कांवड़ यात्रियों को पैदल चलने में परेशानी न हो, इसके लिए उखड़ी और गड्ढे वाली सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। साथ ही कांवड़ रूट पर छह स्थानों पर चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
कांवड़िये शहर में बरेली मोड़ से अजीजगंज होते हुए गर्रा फाटक, कच्चा कटरा होते हुए हथौड़ा चौराहा से मोहम्मदी रोड से होते हुए गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगे। फर्रुखाबाद से कांवड़िये हुल्लापुर चौराहा से अल्हागंज होते हुए जलालाबाद से कांट होते हुए बरेली मोड़ तक आएंगे। इसी तरह से मिर्जापुर ढाई घाट से कांवड़ भरने वाले कांवड़िये कोलाघाट से जलालाबाद होते हुए बरेली मोड़ पहुंचेंगे। इन सभी सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

-

चिकित्सा के इंतजाम रहेंगे चौकस

कांवड़ यात्री के साथ अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो उनको प्राथमिक उपचार देने के लिए जिले में छह स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। ये शिविर बरेली मोड़, हथौड़ा चौराहा, खिरनीबाग चौराहा, घटिया घाट मिर्जापुर, सुनासिर नाथ मंदिर, बंडा में लगेंगे। प्रत्येक शिविर में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे। डॉक्टरों के साथ अन्य स्टाफ, प्राथमिक उपचार की सभी व्यवस्थाएं और एंबुलेंस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-




ये भी जानें

जोनल मजिस्ट्रेट- 5



सेक्टर मजिस्ट्रेट - 17



स्टैटिक मजिस्ट्रेट- 66



कांवड़ रूट छह सेक्टर में बांटा गया

-----------------
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रूट पर छह चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed