फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas set the DCM on fire after smelling the stench of meat in Bareilly

सड़क पर हंगामा: शाहजहांपुर में मीट की बदबू आने पर कांवड़ियों में भड़का गुस्सा, डीसीएम में लगाई आग

Thu, 07 Aug 2025 12:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 12:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कलान के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर हंगामा कर दिया। मांस की दुर्गंध आने पर डीसीएम में आग लगा दी।  

विज्ञापन
Kanwariyas set the DCM on fire after smelling the stench of meat in Bareilly
कांवड़ियों ने डीसीएम ने लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के डीसीएम वाहन से मांस की दुर्गंध आने पर कांवड़िये भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया। डीसीएम में हड्डी भरी हुई थी।

विज्ञापन


शिवतेरस पर बृहस्पतिवार सुबह कलान में पटना देवकली मंदिर में कांवड़िये जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी मार्ग पर डीसीएम से दुर्गंध आने पर कांवड़ियों ने रोकने का प्रयास किया। चालक के रोकने के बजाये रफ्तार बढ़ा दी। कांवड़ियों ने उसे किसी तरह रोक लिया। इस बीच चालक मौके से भाग गया। मांस होने की आशंका पर कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में मुठभेड़: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, बोले- लूट करते थे, अब कभी नहीं करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर में पूरी डीसीएम जल गई। सूचना पर कलान और परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया। इसके बाद डीसीएम को किनारे खड़ा करा दिया है। लोगों में आक्रोश था कि तीन थाना क्षेत्रों को पार कर वाहन कैसे इस रूट में आया था। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

सीओ जलालाबाद अजय राय का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने वाहन में आग लगा दी। वाहन में भैंस के सींग भरे थे। पुश चिकित्सक से कराई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed