{"_id":"57af58484f1c1bc330ee4543","slug":"kanwaria-went-choti-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक झांकियों के साथ कांवड़िए छोटी काशी गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक झांकियों के साथ कांवड़िए छोटी काशी गए
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
आकर्षक झांकियों के साथ कांवड़िए छोटी काशी गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के अंतिम चरण में पहुंचते ही भोले बाबा के भक्तों में खासा जोश आ गया है। इसलिए कांवड़ियों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शनिवार को भी शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ से कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ के लिए ढोल बाजे के साथ निकला। आकर्षक झांकियों और चौपहिया और दो पहिया वाहनों के साथ सैकड़ों भक्त जलाभिषेक के लिए नाचते-गाते कूच कर गए। कांवड़ यात्रा को भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने शिव-पार्वती की झांकी का पूजन कर और भक्तों को रोली-चंदन का तिलक लगाकर और झंडी दिखाकर रवाना किया।
महमंद हद्दफ से बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने शनिवार को नाचते-झूमते बाबा का गुणगान करते छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोकर्णनाथ मंदिर के लिए कूच किया। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की मनमोहक सजीव झांकियों के साथ कांवड़िया लोहारों वाले चौराहे, बीवीजई चौराहा, कनौजिया तिराहा, कच्चा कटरा मोड़, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए छोटी काशी चले गए। जत्थे में नगर पालिका सदस्य प्रशांत सक्सेना, विहिप के जिला संयोजक राजेश अवस्थी, रामदीन गौतम, राजू निगम, हरीश प्रजापति, रजनीश सक्सेना, रामसेवक, सूरज, ओम प्रकाश, रमेश, प्रदीप, रिंकू, पूसेराम, राम स्वरूप, रामराज, रोहित, सोनू, बिरला देवी, उर्मिला, मीना देवी, रेखा, राज कुमारी आदि भक्त शामिल रहे।