{"_id":"6862d38cd71a4d85540341f5","slug":"kants-three-couples-saved-their-breaking-relationships-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147061-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट के तीन जोड़ों के टूटते रिश्तों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट के तीन जोड़ों के टूटते रिश्तों को बचाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 13 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। कांट के तीन दंपतियों के बीच समझौता कराकर उन्हें केंद्र से विदा किया गया।
थाना कांट क्षेत्र के रहने वाले दंपती की शादी को 16 वर्ष हो चुके थे। पिछले दो माह से दोनों में विवाद बढ़ गया था। महिला का कहना है कि पति शराब पीकर मारपीट करता है।
वहीं, कांट के एक-दूसरे मामले में दंपती की शादी को 11 वर्ष हो चुके थे। दोनों ही छोटी-सी बात पर विवाद होने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगते थे। इस कारण मामला गंभीर हो गया था।
विज्ञापन
कांट के तीसरे मामले में दंपती की शादी को आठ वर्ष हो चुके थे। दोनों पक्षों में कुछ समय से किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने को लेकर विवाद चल रहा था। महिला चार माह से मायके में रह रही थी।
प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र दरोगा मधु यादव ने बताया कि तीन समझौते हुए हैं। तीनों जोड़ों की केंद्र से विदाई की गई। इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल पूनम मिश्रा, आरक्षी मोनिका रानी, पिंकी, मोनिका कुमारी आदि मौजूद रहीं।