{"_id":"6877f706ff779902ec0d7114","slug":"kant-nagar-panchayat-chairman-used-to-make-her-son-sit-in-her-place-financial-rights-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-148275-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट नगर पंचायत चेयरमैन अपनी जगह बैठाती थीं बेटे को, वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट नगर पंचायत चेयरमैन अपनी जगह बैठाती थीं बेटे को, वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में चेयरमैन मुनरा बेगम के स्थान पर उनके बेटे रईस मियां के शामिल होने के मामले में शासन से नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में सभासदों की शिकायत के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर शासन की ओर से चेयरमैन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं।
नगर पंचायत कांट में आयोजित होने वाली बोर्ड बैठकों में अध्यक्ष के रूप में चेयरमैन मुनरा बेगम के शामिल न होने के बावजूद बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था का उल्लंघन किए जाने की डीएम से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह को जांच सौंपी।
सीडीओ ने जांच के बाद भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में अब तक बोर्ड की 14 बैठकें हुई हैं। इसमें उनके बेटे और प्रतिनिधि रईस मियां ने वर्चुअली प्रतिभाग किया है। रईस मियां का बोर्ड से कोई सरोकार नहीं है। अधिशासी अधिकारी को दिए गए अपने जवाब में चेयरमैन ने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण प्रतिनिधि के माध्यम से प्रतिभाग करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
सीडीओ ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि बोर्ड बैठक में 27 फरवरी 24, 23 सितंबर 2024, 23 नवंबर 2024, सात अप्रैल 2025 को चेयरमैन मुनरा बेगम ने अपने प्रतिनिधि रईस मियां के माध्यम से वर्चुअली प्रतिभाग किया। यह शासनादेश के विरुद्ध है। जांच के आधार और शासन के निर्देश पर नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां, कृत्यों का निष्पादन एवं निर्वहन से हटाया गया है।
शासन से यह भी निर्देश है कि जब तक कारण बताओ नोटिस में अंकित आरोपों से चेयरमैन को विमुक्त न कर दिया जाए, तब तक अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग एवं निष्पादन जिला मजिस्ट्रेट अथवा उनके द्वारा नामित किसी अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। 15 दिन में नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।