फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanhai was born at midnight... Happiness prevailed in the house and temple

Shahjahanpur News: आधी रात जन्मे कन्हाई... घर-मंदिर में खुुशियां छाईं

Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kanhai was born at midnight... Happiness prevailed in the house and temple
जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। आधी रात योगीराज भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही घरों से लेकर मंदिरों तक खुशियां छा गईं। श्रद्धालु जय-जय कृष्ण का उद्घोष कर भक्ति के रस में डूब गए। प्रसाद वितरित कर भगवान के जन्म की बधाई दी। दिन में लोगों ने बाजार में खरीदारी कर घर-मंदिर सजाए।
विज्ञापन


योगीराज भगवान कृष्ण के जन्म के लिए मंदिरों के साथ घरों में भी पूजास्थान की सजावट की गई। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार दोपहर तक खरीदार बड़ी संख्या में बाजार में उमड़े। सबसे ज्यादा चहल-पहल बहादुरगंज, चौक और जलालनगर के बाजार में रही। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के चित्र, मूर्तियां, उनकी पोशाक, हिंडोले, सजावट का अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन


बाजार में लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, स्टील, पीतल वाले तथा मोतियों से सुसज्जित आकर्षक झूले श्रद्धालुओं ने खरीदे। कान्हा के लिए झूलों की कीमत 150 से 5000 रुपये तक रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। शाम को मंदिरों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने रात 12 बजे तक बेसब्री से इंतजार किया। रात को ठीक 12 बजते ही श्रद्धालु हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल का उद्घोष करते हुए झूम उठे। मंदिरों में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। घरों में भी पूजापाठ के बाद प्रसाद का वितरण कर व्रत का पारायण किया गया।

--

योग विज्ञान संस्थान में भी मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के उद्यान में सुबह योग विज्ञान संस्थान की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी व जिला मंत्री कवि डॉ. इंदु अजनबी ने लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाकर किया। इस अवसर डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने कृष्णमय ध्यानमय साधना कराई। संस्थान की जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, बिपिन रस्तोगी, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा व अशोक रस्तोगी के संयोजन में साधिकाओं ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। कवि डॉ. इन्दु अजनबी के संचालन में संपन्न हुए आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ. सारिका अग्रवाल, ललित मोहन, मिथिलेश त्यागी, संध्या गुप्ता, कौशल शुक्ला, विजय बहादुर, प्रवीण मिश्रा, पद्मा गुप्ता, सौरभ गोयल, राकेश दीक्षित, तेजवीर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माखन मिश्री के प्रसाद वितरण व भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ हुआ। निगोही में जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवी सत्यपाल सक्सेना ने बच्चों में फल वितरित किए।


--

खाटू श्याम में बही भजनों की रसधारा







शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पप्पू चौधरी ने गणेश जी की वंदना से किया। इसके बाद एकल, युगल श्री राधा-कृष्ण की नृत्य प्रतियोगिता हुई। इस बीच कन्हैया जी का हिंडोला सजाया गया। इससे पहले एसपी राजेश द्विवेदी व एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने खाटू श्याम की आरती की। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल खत्री, प्रखर अग्रवाल, निकिता आदि मौजूद रहे। संवाद

जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

जन्माष्टी के मौके पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed