फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanha naughty birthday boom

नटखट कान्हा के जन्मोत्सव की धूम

Sat, 05 Sep 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kanha naughty birthday boom
नटखट कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया। खासतौर पर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों ने राधा, कृष्ण, गोपी, वसुदेव, यशोदा आदि के रूप में सजधज कर मनमोहक नृत्य किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

संत कृपाल एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुई कृष्ण रूप की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शुभम गांधी ने प्रथम, कुशाग्र गुप्ता ने द्वितीय, भानेश गुप्ता ने तृतीय, राधा रूप की प्रतियोगिता में श्री गुप्ता ने प्रथम, मनसवी दीक्षित ने द्वितीय, अदिति गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए, जिसमें बच्चों ने फिल्मी भजनों पर नृत्य करके तालियां बटोरीं। नीरज गुप्ता और रमा कपूर के संचालन में हुए कार्यक्रम में डायरेक्टर सुशील रस्तोगी, कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। व्यवस्था में मेघना खन्ना, वंदना, दीक्षा, नीतू रस्तोगी, नैना प्रधान, सुरभि, कल्पना, मोहिता, मोनिका, ज्ञानेश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


वीडीएफ में जन्माष्टमी की धूम
वीडीएफ कांवेंट में श्रीेकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। जीनत, दिव्यांश, प्रसून, आयुष, रिया, प्रनीत, गुणी, श्रेयांश, प्रखर, अनुपम, कृष्णा, रुद्र, अर्पिता आदि ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों मं झांकियां तैयार कर सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य ने त्योहार की महत्ता प्रकाश डाला। इसके साथ ही शिक्षक भी मनाया गया, जिसमें बविता, ममता, अनुराधा, वंदना, नेहा नागपाल, रीतू गौड़, नेहा बानो आदि ने राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरो किड्स में बच्चों ने मचाया धमाल
यूरो किड्स और ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। राधा-कृष्ण आदि की वेशभूषा में सजेधजे बच्चों ने डांडिया नृत्य कर मटकी भी फोड़ी। प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता की देखरेख में हुए कार्यक्रम में सुनीता, गजाला, रुचि, रिचा, सबा, सारा, बुशरा, मोनिका, मान्या, सोनिया आदि का योगदान रहा। प्रबंधक राहुल गुप्ता ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला।

यहां भी मनाई गई जन्माष्टमी
डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में में बच्चों ने गोविंदा आला रे गीत की धुन पर हांडी फोड़ी और राधा-कृष्ण के रूप में सजधज कर डांस किया। प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल ने त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इंडो किड्स एकेडमी एंड क्रैच में जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बीच बच्चों ने दही-हांडी भी फोड़ी। डायरेक्टर रीना सेठ, आरती, डॉली, शिप्रा, मुद्रिका आदि ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। डोरेमॉन्स प्ले स्कूल में डायरेक्टर दीपमाला रस्तोगी की देखरेख में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर तालियां बटोरीं। सना माविया के संचालन में हुए कार्यक्रम में अंशुल टंडन, दिव्या रस्तोगी, फरहीन खान आदि का योगदान रहा। खिरनी बाग स्थित किडजी प्री स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने राधा-कृष्णा, सुदामा, रुक्मणी, यशोदा आदि के रूप में सभी का मन मोहा। प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता, शेवी, उपासना, कायनात, खुशबू, हिना आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सज-संवर कर डांस किया।

वृंदावन की तर्ज पर हो सजावट
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर सजावट की जाएगी। श्री बाबा मंदिर जीर्णोद्धार समिति के मंत्री राज कुमार खंडेलवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए वंदावन से फूल और सजावटकर्ता बुलाए गए हैं। बांकेबिहारी मंदिर की ही तरह यहां मंदिर का श्रंगार किया जाएगा। इस बार मंदिर की छटा अलग ही होगी। रात 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

भजनों और गीतों ने मन मोहा
योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में नटखट कान्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अनुष्का, अरुणिमा, निमिषा, शिवम, पद्मा गुप्ता, प्रिया, शिल्पी गुप्ता, सरगम पांडेय आदि ने भजनों पर शानदार नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। इससे पूर्व जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, डॉ. इंदु अजनबी, गीता पांडेय, ज्योति गुप्ता, गीता त्रिवेदी आदि ने भगवान कृष्ण के चित्र का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने भजन गाकर कान्हा को याद किया।

आयोजन में सीमा खन्ना, ज्योति टंडन, सरला रस्तोगी, रोली खन्ना, वीरवाला अग्रवाल, मिथिलेश त्यागी, प्रतिमा शुक्ला, रोजी गंभीर, अजय गुप्ता, सुमित शुक्ला, राजीव गुप्ता, प्रमोद पांडेय, महिमा शुक्ला, लीना सागर, सौम्या कुमार, लवली नरूला आदि का योगदान रहा। रामनिवास अग्निहोत्री ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed