फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kamdhenu yojna

कामधेनु योजनाओं का शासन ने बढ़ाया लक्ष्य

Thu, 12 Feb 2015 07:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 12 Feb 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
kamdhenu yojna
श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने केलिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई कामधेनु और मिनी कामधेनु योजना के लाभार्थियों का लक्ष्य शासन ने बढ़ा दिया है। दोनों योजनाओं के तहत 13 अतिरिक्त लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, लेकिन वरीयता उन्हीं को मिलेगी जो योजना के संबंध में शासन से निर्धारित मानकों की कसौटी पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन

डेयरी उद्योग को विस्तार देने के लिए शासन ने जिले को कामधेनु योजना के तहत पांच और मिनी कामधेनु योजना केलिए 30 लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया था। दोनों योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति भी कर ली गई। अब शासन ने कामधेनु के तीन और मिनी कामधेनु के दस अतिरिक्त लाभार्थी चयनित करने का आदेश दिया है। सीवीओ डॉ. इंद्रमणि ने लाभार्थी लक्ष्य बढ़ाए जाने की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का लाभ उन्हीं को मिलेगा जो बेहतर माली हैसियत वाले होंगे।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि 1.20 करोड़ की कामधेनु योजना में लाभार्थियों को 30 लाख रुपये अंशदान करना होगा। शेष 90 लाख रुपये लोन के समतुल्य संपत्ति का प्रमाण देना होगा। साथ ही दुधारू पशुओं के चारा उत्पादन को दो एकड़ बंधक मुक्त जमीन होनी अनिवार्य है। इसी तरह 52 लाख रुपये के बजट वाली मिनी कामधेनु स्कीम के लिए एक एकड़ गैर विवादित जमीन के साथ लाभार्थियों को 13 लख रुपये पास से लगाने के साथ 39 लाख रुपये क हैसियत प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन सीवीओ कार्यालय से लेकर 20 फरवरी तक जमा करने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed