फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalan winner, Bhawalkheda runner up

Shahjahanpur News: कलान विजेता, भावलखेड़ा उपविजेता

Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kalan winner, Bhawalkheda runner up
हथौड़ा ​स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित प - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग शाहजहांपुर के संयोजन में खेल संघों के सहयोग से चल रहे दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलों का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग और बालिका वर्ग में निगोही विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता रहा। सीनियर पुरुष में भवालखेड़ा विजेता रहा तो कलान उपविजेता चुना गया। वॉलीबॉल सब जूनियर बालिका वर्ग में कांट विजेता तथा कलान की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में कांट विजेता, भावलखेड़ा उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग में कांट विजेता व तिलहर उपविजेता रहा। कबड्डी के जूनियर बालिका वर्ग में कलान विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता, तो सीनियर बालिका वर्ग में कलान विजेता व सिंधौली टीम उपविजेता रही। जूडो बालिका वर्ग सब जूनियर में पल्लवी कौर, मनिंदर कौर अर्पिता सिंह, बालक वर्ग में पार्थ यादव, रजत प्रताप सिंह एवं शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग जूडो में मान्य सिंह, तनिष्का सिंह, बालक वर्ग में अनूप वर्मा, प्रिंस दीप सिंह, शशांक सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूडो सीनियर बालिका में प्रिंसी सिंह और बालक वर्ग में अनुज कुमार प्रथम स्थान पर रहे।


जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, सीपी यादव, अजय पाल, दिलीप कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहित कुमार, नैंसी गुप्ता, अनिल कुमार, राहुल उपाध्याय, शुभम सिंह, अनुराग, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed