फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kakra and Ahmedpur Nizampur ponds will be developed

अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित होंगे ककरा व अहमदपुर निजामपुर स्थित तालाब

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kakra and Ahmedpur Nizampur ponds will be developed
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने का काम शुरू किया था। बजट व अन्य कारणों से कार्य पूरा नहीं हो पाया था। एक बार फिर से ककरा और अहमदपुर निजामपुर के तालाबों को अमृत सरोवर योजना तहत विकसित करने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में नगरीय भूखंड तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत ककरा में 4940 वर्गमीटर जमीन पर तालाब के लिए 140.16 लाख रुपये और अहमदपुर निजामपुर में 1950 वर्ग मीटर पर तालाब के कायाकल्प करने के लिए 136.42 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इनमें से अहमदपुर निजामपुर के तालाब पर अधिकांश कार्य पूरा करा लिया गया है, लेकिन ककरा में तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अब इन दोनों ही तालाबों को अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कराने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित को निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत चिह्नित तालाबों के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाब को साफ कराने के साथ ही उसके आसपास पौधरोपण किया जाएगा। पाथवे बनाया जाएगा, जिससे लोग तालाब के चारों ओर घूम सकें। कुछ स्थान बच्चों के खेलने के लिए भी छोड़ा जाएगा। तालाब के चारों ओर बाउंड्री कराके रेलिंग लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्का तालाब को भी विकसित करने का प्रस्ताव
मोहल्ला बाडूजई में पक्का तालाब पर कब्जा करने की नीयत से लोगों ने इसे पाट दिया है। यह तालाब कभी इतना बड़ा था कि यहां हाथियों को नहलाया जाता था। फिलहाल तालाब की जमीन पर लोगों ने मकान बना लिए हैं तो किसी ने बाउंड्री बनाकर कब्जा कर रखा है। मोहल्लों का कूड़ा तालाब की जमीन पर डाला जाता है। तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग काफी समय से चल रही है।

प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। नगर आयुक्त ने बताया कि पक्का तालाब को कब्जा मुक्त कराकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए फिर से प्रस्ताव शासन को भेजेंगे। पूर्व में तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 80.60 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed