{"_id":"68e6b5cde7a47a9a79023594","slug":"kajri-team-became-the-winner-in-volleyball-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-154632-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कजरी टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कजरी टीम बनी विजेता
विज्ञापन
बंडा के गुरुनानक देव इंटर कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत: सूचना वि
शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत के तहत विकास खंड बंडा के गुरु नानक देव इंटर कॉलेज में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विकास खंड पुवायां, बंडा व खुटार के युवाओं ने प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कजरी की टीम विजेता बनी।
वॉलीबॉल में खुटार, कजरी, बिराहिमपुर, गुरु नानक देव इंटर कॉलेज की टीम, पुवायां और बंङा की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें कजरी विजेता और बिराहिमपुर उप विजेता रही। लंबीकूद में शिवम प्रथम, शुभम प्रीत सिंह द्वितीय, मनजीत तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अनमोल ने प्रथम, शेेरबीर ने द्वितीय व ओवैश ने तृतीय स्थान पाया।
खो-खो में गुरु नानक देव इंटर कॉलेज विजेता व मोहनपुर उपविजेता रही। बैडमिंटन में पवनदीप कौर विजेता व नवनीत कौर उपविजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में कनीज प्रथम, शहजादी द्वितीय, किरण तृतीय स्थान पर रहीं। रेफरी की भूमिका गौरव मिश्रा, तेज प्रताप सिंह व आशीष ने निभाई। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रधानाचार्य तलजीत कौर ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सरदार गुरिंदर सिंह व प्रबंधक सरदार जितेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया।