{"_id":"665b97bd97f438804407b244","slug":"kailash-seriously-injured-in-bus-accident-left-in-coma-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-119740-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोमा में गए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल कैलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोमा में गए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल कैलाश
Sun, 02 Jun 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। डंपर की टक्कर से घायल होने के बाद लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कैलाश की हालत बेहद गंभीर है। वह कोमा में चले गए हैं। कैलाश की पत्नी महारानी समेत चार अन्य लोगों का भी अभी इलाज चल रहा है।
हादसे में पूर्णागिरि जा रहे 12 लोगों की मौत हो गई थी। घायल सीतापुर जिले के गांव बड़ा जटहा के कैलाश, उनकी पत्नी महारानी, कैलाश की पुत्री अवंतिका, रामदास और ऋतिक को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। गांव बड़ा जटहा के प्रधान नीमचंद्र यादव ने बताया कि ट्रामा सेंटर में कैलाश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, वह दो दिन से कोमा में हैं। महारानी और उनकी पुत्री अवंतिका की हालत पहले से बेहतर है।
रामदास और ऋतिक की हालत में भी सुधार है। कई दिन से इलाज चल रहे होने से घायलों के परिजन परेशान हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोग घायलों के परिजनों की मदद कर रहे हैं।