फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Just a few hours after the wedding, the bride, groom, and wedding guests arrived at the police station.

Shahjahanpur News: शादी के कुछ घंटे बाद ही थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन और बराती

Mon, 25 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Just a few hours after the wedding, the bride, groom, and wedding guests arrived at the police station.
खुटार (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के थाना बिलसंडा के एक गांव के चौकीदार के पुत्र की शादी के बाद साथ जा रही दुल्हन बाइक से कूदकर भागी तो उसे पकड़कर थाने लाया गया। दुल्हन बनी युवती शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले चौकीदार की जान-पहचान दूसरे जिले की एक महिला से हुई। महिला ने चौकीदार से कहा था कि वह शादी कराने का काम करती है। चौकीदार ने अपने 19 वर्षीय पुत्र की शादी कराने के लिए कहा तो महिला ने कहा था कि 50 हजार रुपये देने पर वह अपने बहन की पुत्री से चौकीदार के पुत्र की शादी करा देगी। चौकीदार के तैयार होने पर 24 मई को शादी की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को चौकीदार अपनी पत्नी दो पुत्रों और रिश्तेदारों के साथ खुटार आया। महिला भी एक युवती को लेकर खुटार पहुंची। चौकीदार के 50 हजार रुपये देने के बाद महिला ने एक मंदिर में चौकीदार के पुत्र से युवती की मांग में सिंदूर भरवा दिया और रुपये लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चौकीदार का पुत्र दुल्हन के साथ बाइक से घर को चल दिया। पीछे से कार से पिता और अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। खुटार के तिकुनिया चौराहे पर दुल्हन बाइक से कूदकर भागने लगी। चौकीदार ने रिश्तेदारों की मदद से युवती को पकड़ लिया। विवाद होता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस दुल्हन सहित अन्य लोगों को थाने ले आई। पूछताछ में कथित दुल्हन ने बताया कि रुपये लेकर गायब हुई महिला उसकी मौसी नहीं है। महिला से उसकी जान पहचान है। युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है और लखीमपुर के मोहम्मदी कस्बे में अपने पुत्र के साथ किराये के कमरे में रहती है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed