फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Judo-karate training given to youth

युवाओं को दिया जूडो-कराटे का प्रशिक्षण

Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Judo-karate training given to youth
तिलहर के गांव काबिलपुर में आर्य वीर दल के शिविरार्थियों को प्रशिक्षण देते व्यायाम शिक्षक निर्भय - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। आर्य वीर दल के तत्वावधान में गांव काबिलपुर में आठ दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर का आयोज किया जा रहा है। इसमें शिविरार्थियों को योग, प्राणायाम सहित जूडो-कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मंडल संचालक आचार्य चंदन मित्र शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के चरित्र निर्माण में निहित है, चरित्रवान युवा ही राष्ट्र के लिए भाग्य का निर्माता होता है।
विज्ञापन

गांव काबिलपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में तीन जनवरी से आर्य वीर दल का शिविर चल रहा है। व्यायाम शिक्षक निर्भय प्रताप आर्य ने आर्यवीर और वीरांगनाओं को योगासन, प्राणायाम, व्यायाम, दंड, बैठक, लाठी, जूडो कराटे का शौर्य पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उत्साहित किया। व्यायाम शिक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण का समापन 10 जनवरी को किया जाएगा। बताया कि नित्य प्रात: और सायंकाल लगभग 60 आर्यवीर और वीरांगनाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर आर्य वीर दल के बरेली मंडल संचालक आचार्य चंदन मित्र शास्त्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र के कर्णधार होते हैं।
विज्ञापन

आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने युवाओं के शारीरिक आत्मिक व सामाजिक उन्नति के लिए विशेष बल दिया है। चंदन मित्र ने कहा कि युवाओं को सात्विक दिनचर्या का पालन करके बिस्मिल जैसे राष्ट्रभक्त व ईश्वर भक्त क्रांतिकारी राष्ट्र नायकों को आदर्श मानना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में आए गुरुकुल रुद्रपुर के संचालक छोटे सिंह आर्य और ओमेंद्रपाल सिंह ने शिवरार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed