{"_id":"6a4421c7e725fafb7e0a0c59","slug":"job-fair-at-government-iti-postponed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177692-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजकीय आईटीआई में स्थगित हुआ रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजकीय आईटीआई में स्थगित हुआ रोजगार मेला
विज्ञापन
रोजा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को प्रस्तावित रोजगार मेले का आयोजन अपरिहार्य कारणों से फिर स्थगित कर दिया गया।
आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल उपकरण निर्माता कंपनी जी सर्जीवियर के नियोक्ता अधिकारियों काे रोजगार मेले में प्रशिक्षु छात्रों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करना था। इसके लिए सुबह से आईटीआई परिसर में अभ्यर्थी आने लगे।
दिन में 11 बजे तक लगभग 40 छात्र उपस्थित हुए, लेकिन बाद में ज्ञात हुआ कि कंपनी के आईटी हेड शिवमोहन की माता प्रेमवती का निधन हो गया है। इस कारण कंपनी से कोई नियोक्ता अधिकारी नहीं आ सका। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। संवाद