{"_id":"5e1384188ebc3e881f4dd10a","slug":"jnu-violence-protest-abvp-shahjahanpur-news-bly3909960129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में हिंसा के खिलाफ एकजुट हुए युवा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में हिंसा के खिलाफ एकजुट हुए युवा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वामपंथ का पुतला फूंका। अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह ने कहा कि देशद्रोहियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, अभाविप की बैठक में जेएनयू में मारपीट की घटना पर रोष व्यक्त किया गया। यहां धीरेंद्र सिंह, यश गुप्ता, प्रिया गुप्ता, मुदित नारायण, अमन चौहान, उत्पल सिंह, राजा, अभिषेक शुक्ला आदि रहे।
जलालाबाद। अभाविप कार्यकर्ताओं ने जेएनयू घटना पर नारेबाजी करते हुए डाक बंगला तिराहे के पास वामपंथ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इससे पहले उन्होंने बैठक कर घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। यहां शिवम गुप्ता, वतन भारद्वाज, गौरव मौर्य, राज सिंह, संजय गुप्ता, अभि भारद्वाज, नीलेश, आदर्श शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
अल्हागंज। न्यू ग्रेट स्कॉलर्स डिग्री कॉलेज में आयोजित बैठक में अभाविप कार्यकर्ताओं ने ‘वामपंथियों को जेएनयू से मुक्त कराओ, एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराओ’ के नारे लगाए। यहां लवप्रीत कौर, अनामिका, मोनिका, सुषमा, स्वीटी, अंजलि आदि रहीं।