फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformers left without protective mesh; risk of electric shock during rain.

Shahjahanpur News: बिना जाली के रखे ट्रांसफॉर्मर, बारिश में करंट आने का खतरा

Wed, 09 Sep 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Transformers left without protective mesh; risk of electric shock during rain.
कांट में मदनापुर मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के पास रोड किनारे रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद
शाहजहांपुर। बिजली आपूर्ति देने वाले ट्रांसफाॅर्मर ही अब हादसे का सबब बन रहे हैं। जिले में कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर बिना किसी सुरक्षा जाली या घेराबंदी के खुले में रखे हैं। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों पर करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दिनों में यह जोखिम और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जाती है। पूर्व में अधिकांश ट्रांसफाॅर्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाकर उन्हें कवर्ड किया गया था, लेकिन समय के साथ जालियां टूटकर या गिरकर नदारद हो गईं। इसके बाद कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर दोबारा खुले में आ गए।
विज्ञापन

रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी में भी ट्रांसफार्मर खुले में रखा है। यहां पूर्व में एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके चलते आसपास के लोग ट्रांसफाॅर्मर के पास से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बहादुरगंज और गोविंदगंज क्षेत्रों में भी कई ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा जाली के रखे हैं। कांट में मदनापुर जाने वाले मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के पास भी ट्रांसफाॅर्मर खुले में रखा हुआ है। स्कूल के आसपास बच्चों की आवाजाही को देखते हुए यहां सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने खुले ट्रांसफाॅर्मरों के चारों ओर जल्द सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की है।

--
पूर्व में 96 लाख का टेंडर करने के बाद अधिकतर ट्रांसफॉर्मरों को कवर कराया है। ट्रांसफॉर्मराें की फेंसिंग के लिए सर्वे कराया जा रहा है। नगर में 11 ट्रांसफॉर्मरों की रिपोर्ट मिली है। बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराया जाएगा।
-अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता

कांट में मदनापुर मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के पास रोड किनारे रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद

कांट में मदनापुर मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के पास रोड किनारे रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed