फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jitin Prasad

जीटीआई पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, गंदगी देखकर जताई नाराजगी

Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
jitin Prasad
कांट में भाजपा द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का स्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उप्र के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद सोमवार को ददरौल विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने रास्ते में राजकीय पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट (जीटीआई) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मंत्री जितिन प्रसाद का जीटीआई के निरीक्षण का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था। वह अचानक वहां पहुंच गए।
मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा ने बताया कि संस्थान में चल रहीं शिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था एवं शिक्षण कक्षों, प्रयोगशालाओं की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए जायजा लिया। मंत्री जितिन प्रसाद ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को जानने का भी प्रयास किया। संस्थान के कक्षों एवं कैंपस में गंदगी व अन्य खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसमें तत्काल सुधार के निर्देश प्रधानाचार्य संतोष कुमार को दिए। उन्होंने कहा कि संस्थान को और अच्छा बनाने के लिए जो सुझाव संस्थान प्रशासन के पास हो, वो तत्काल उपलब्ध कराएं। इस दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नेता विश्वदीप अवस्थी, प्रशांत कठेरिया आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा हूं: जितिन
शाहजहांपुर। कांट के एक मैरिज लॉन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि शाहजहांपुर की जनता ने हर कठिन से कठिन समय में साथ दिया है। भाजपा परिवार में शामिल होकर मुझे सुखद राजनीतिक जीवन की अनुभूति हो रही है। मुझे गर्व है कि वह विश्व की आज सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का हिस्सा हैं।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। ददरौल क्षेत्र के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से 7505403403 नंबर पर मिस कॉल कर भाजपा के सदस्य बनने की अपील की। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, सांसद अरुण सागर, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अजय प्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष महानगर अरुण गुप्ता, विश्वदीप अवस्थी, कौशल मिश्रा, विनीत मिश्रा, आलोक कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री महानगर अंशुल चौहान ने किया। महानगर महामंत्री शिवओम वर्मा, महानगर मंत्री परमवीर कनौजिया, धर्मवीर कुशवाह, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष विमल बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, रामबहादुर शर्मा, भगवानदीन कनौजिया, विजय चौहान, संजीव सिंह, ददरौल विधानसभा विस्तारक पंकज पाठक, विनय मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त शुक्ला, महेश पाल सिंह, मुनेश्वर दयाल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed