{"_id":"6913245c2e4808019c065116","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-auto-rickshaw-riding-womans-purse-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-157436-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑटो सवार महिला के पर्स से जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑटो सवार महिला के पर्स से जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
निगोही। पीलीभीत के बीसलपुर में ऑटो से घर लौट रहीं तिलहर के मोहल्ला बिरियागंज निवासी रमा जौहरी के पर्स से रास्ते में नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दूसरे थाने का बताकर उन्हें टरका दिया। अब एसपी के आदेश पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
तिलहर के मोहल्ला बिरियागंज निवासी अखिलेश सक्सेना ने एसपी राजेश द्विवेदी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पिछले रविवार को पत्नी रमा के साथ बीसलपुर से वापस घर जाने के लिए निगोही तक के लिए ऑटो पर सवार हुए। पत्नी के पास पर्स में सात लाख रुपये के जेवर और 22 हजार रुपये नकद थे। ऑटो में पहले से ही दो महिलाएं भी सवार थीं।
दोनों महिलाओं ने पत्नी को बातों में उलझा लिया। इसी बीच उनकी पर्स से जेवर और रुपये निकाल लिए गए। बाद में दोनों महिलाएं हमजापुर चौराहे पर ऑटो से उतर गईं। घर पहुंचकर चोरी की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के अनुसार घटना दूसरे थाना क्षेत्र की होने के कारण रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी। फिलहाल, महिला की मदद के नाते एसपी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।