{"_id":"67647a23218fe9818a0ac224","slug":"jewelery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-by-cutting-the-lock-of-railway-employees-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133881-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे कर्मचारी के मकान का ताला काटकर लाखों रुपये के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे कर्मचारी के मकान का ताला काटकर लाखों रुपये के जेवर चोरी
Fri, 20 Dec 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
रोजा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: पीड़ित
रोजा। थाना रोजा क्षेत्र के गांव अटसलिया निवासी रेलकर्मी पवन वर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। उनके लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई। तहरीर में शक के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत पवन वर्मा की पत्नी दस दिसंबर को हैदराबाद चली गईं थीं। उनके जाने के बाद बंद मकान का चोरों ने ताला काट दिया और अंदर प्रवेश कर गए। 17 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाले बहनोई दिनेश कुमार ने कॉल कर मकान का ताला टूटने की जानकारी दी। 18 दिसंबर रात डेढ़ बजे पवन अपने गांव पहुंचे तो देखा उसके मकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर सोने का एक मांग टीका, दो सोने की नथुनी, एक जोड़ी चांदी की चप्पल, एक सोने का हार, दस जोड़ी चांदी की पायल, तीन सोने की चेन, बच्चे की एक चांदी का हाथ फूल आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही अनुज, कुलदीप, शिवम, अभिषेक, दुर्वेश पर वारदात करने का संदेह जताया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।