फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की से लड़का बनीं सरिता: शहीद रोशन सिंह की प्रपौत्री ने कराया लिंग परिवर्तन, कहा- बचपन का सपना हुआ साकार

Sun, 22 Jan 2023 07:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Martyr Roshan Singh paternal grand dauther get gender changed by surgery
सरिता उर्फ शरद सिंह - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शहीद ठाकुर रोशन सिंह की रिश्ते की प्रपौत्री सरिता सिंह ने अपना लिंग परिवर्तन( जेंडर चेंज) करा लिया है। ऑपरेशन के बाद वह सरिता से शरद सिंह बन गईं हैं। सर्विस बुक में जेंडर बदलवाने के लिए उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरिता उर्फ शरद सिंह का कहना है कि पुरुष बनने का उनके बचपन का सपना अब साकार हुआ है।



सरिता सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। होनहार सरिता ने बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी। उन्हें भावलखेड़ा के एक विद्यालय में तैनाती मिली। इसके बाद वह निगोही रोड पर किराये का मकान लेकर रहने लगीं। सरिता के अंदर सारे गुण पुरुषों की तरह थे। हेयर स्टाइल से लेकर पहनावा भी पुरुषों की तरह था। नौकरी मिलने के बाद उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने का इरादा पक्का किया। ऑपरेशन के बाद अब उनकी दाढ़ी-मूंछ भी आ गईं हैं।

 

Martyr Roshan Singh paternal grand dauther get gender changed by surgery
सरिता उर्फ शरद सिंह - फोटो : अमर उजाला

अंतिम प्रक्रिया में चल रही फाइल

सरिता सिंह ने ऑपरेशन करा लिया है। उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने के लिए बीएसए कार्यालय में भी पत्राचार किया है। यहां भी प्रशासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार हो रहा है। इसके बाद उनकी सर्विस बुक में जेंडर बदल दिया जाएगा।
Martyr Roshan Singh paternal grand dauther get gender changed by surgery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई काउंसलिंग

सरिता उर्फ शरद सिंह बताते हैं कि यह निर्णय लेने के लिए उन्होंने काफी मनन किया। लंबी काउंसलिंग का सहारा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसलिंग के बाद लखनऊ में हार्मोनल थेरेपी के बाद अब उनके शरीर में परिवर्तन आ चुके हैं। इस प्रक्रिया के बाद अपनी सर्जरी 2021 में मध्य प्रदेश में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Roshan Singh paternal grand dauther get gender changed by surgery
सरिता उर्फ शरद सिंह - फोटो : अमर उजाला

शादी के सवाल पर बोलीं- यह मेरा व्यक्तिगत मामला

विभाग में चर्चा है कि शिक्षिका जेंडर बदलने के बाद शादी करेंगी। हालांकि, उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। कहा, अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। वैसे भी उनका व्यक्तिगत मामला है।
विज्ञापन
Martyr Roshan Singh paternal grand dauther get gender changed by surgery
बीएसए ऑफिस शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला
बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि शिक्षिका सरिता द्वारा जेंडर चेंज कराने का फैसला उनका व्यक्तिगत हैं। हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। संभव है कि हमारी ज्वाइनिंग से पूर्व से जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया चल रही होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed