{"_id":"666634f6f006569027082ee6","slug":"jee-advanced-ayush-made-his-name-famous-by-getting-all-india-rank-900-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-120240-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस : ऑल इंडिया रैंक 900 पाकर आयुष ने रोशन किया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस : ऑल इंडिया रैंक 900 पाकर आयुष ने रोशन किया नाम
Mon, 10 Jun 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
जेईई एडवांस की परीक्षा पास करने के बाद अपने माता-पिता को मिठाते आयुष। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। इसमें शहर के मोहल्ला गौहरपुरा निवासी आयुष शर्मा ने ऑल इंडिया 900 रैंक पाकर नाम रोशन किया है। वह भविष्य में यूपीएससी कर अधिकारी बनना चाहते हैं।
समाज कल्याण के एडीओ आलोक शर्मा तथा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका प्रीति शर्मा के बेटे आयुष शर्मा ने बताया कि आईआईटी में चयन होने से बहुत खुश हैं। इसके लिए उन्होंने कोटा में अपने नाना शीतल प्रसाद तथा नानी योगेश शर्मा के साथ रहकर तैयारी की थी। पहले ही प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास कर ली है।
बताया कि वह सोशल मीडिया में यूट्यूब और व्हाट्सएप का ही उपयोग करते हैं। फेसबुक तथा अन्य सोशल साइट्स पर खाता नहीं बनाया, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। बेटे की सफलता से गदगद परिजन ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही नाते-रिश्तेदारी से बधाइयां मिल रहीं हैं।